हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन को सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम श्रेणी में एसएचआरएम इंडिया एचआर अवार्ड्स 2024 में दो प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित किया गया है। एसजेवीएन को मैनेजिंग वर्कफोर्स में उत्ष्टता के लिए एसएचआरएम अवार्ड में प्रथम रनर-अप के रूप में चयनित किया गया है साथ ही ‘बेनीफिट्स और वेल बीइंग में उत्ष्टता के लिए एसएचआरएम अवार्ड’ में द्वितीय रनर-अप भी घोषित किया गया। प्रतिष्ठित अवार्डों की विभिन्न श्रेणियों में लगभग 138 संगठनों ने हिस्घ्सा लिया।
ये अवार्ड चंद्रशेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), एसजेवीएन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 13वें एसएचआरएम इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 के दौरान प्राप्त किए। ये अवार्ड कार्यबल में एसजेवीएन के नेतृत्व की भूमिका को मान्यीत करते हैं, जो इसे कंपनी की सफलता में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनाता है। एसजेवीएन मानव केंद्रित ²ष्टिकोण को बढ़ावा देने और मानव प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए समर्पित है। कंपनी व्यापक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कर्मचारी विकास के लिए प्रतिबद्घ है। साथ ही, अभिनव प्रशिक्षण पहलों और सु²ढ़ ई-लर्निंग प्लेटफर्म के माध्यम से, एसजेवीएन ने कर्मचारी कौशल एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्घि की है। इसके अतिरिक्त, कंपनी की व्यापक लाभ योजनाएं एवं कल्याण कार्यक्रम, कर्मचारी के शारीरिक, मानसिक तथस भावनात्मक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो बेहतर कर्मचारी मनोबल और कार्य- संतुष्टि में योगदान करते हैं। एसएचआरएम इंडिया, सोसाइटी फर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएचआरएम) की भारतीय कंपनी है, जो विश्घ्व के सबसे बड़े व्घ्यावसायिक मानव संसाधन संगठनों में से एक है। भारत में मानव संसाधन व्घ्यवसाय को अग्रसर करने के लक्ष्य के साथ स्थापित, एसएचआरएम इंडिया विभिन्न उद्योगों में मानव संसाधन व्यवसायियों को संसाधन, नेटवर्किंग अवसर और व्घ्यावसायिक विकास उपकरण प्रदान करता है।
एसजेवीएन ने एसएचआरएम इंडिया एचआर अवार्ड्स 2024 में एचआर उत्ष्टता के लिए दो अवार्ड हासिल किए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :