चेतन बरागटा के आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
रोहित ठाकुर ने चेतन बरागटा की तुलना कंगना रनौत से की
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता चेतन बरागटा जुब्बल नावर कोटखाई में कानून व्यवस्था को लेकर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने चेतन बरागटा के आरोपों को लेकर उनकी तुलना कंगना रनौत से की है। उनका कहना हे कि चेतन बरागटा के आरोपों को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है।
रोहित ठाकुर ने चेतन बरागटा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2022 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा व्यक्तित्व राजनीतिक कुंठा से ग्रसित हो गया है। तथ्यहीन बयान बाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मामला संज्ञान में लाया जा रहा है। वह बच्चों और कुछ मजदूरों की आपसी लड़ाई का मामला है उसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। रोहित ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं के लोगों ने गुडिय़ा कांड के समय पुलिस स्टेशन में आग लगाने का काम किया।
प्रदेश में शिक्षा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा
इस दौरान प्रदेश में स्कूलों के मर्जर और 6 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को दाखिला देने के मामले पर रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में भी चरणबद् तरीके से शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिलए स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है इसमें पहले चरण में एक और दूसरे चरण में दो से तीन बच्चों से कम की स्ट्रेंथ वाले स्कूलों को मर्ज किया गया। अगले चरण 5 से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को मर्जर किया गया। आने वाले समय में भी यह क्रम जारी रखा जाएगा। वहीं नई शिक्षा नीति के तहत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दाखिला देने के मामले में आए प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वेच्छा से छात्रों का दाखिला नहीं रोका उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत यह किया गया। उनका कहा है कि शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय के आदेशों की समीक्षा करके मामले पर नीति निर्धारण करेगा।


| All Rights Reserved | Website By :