Sunday, January 11, 2026

राज्य सरकार की गणतंत्र दिवस पर 345 बन्दियों को विशेष मुआफी की घोषणा

हिमाचल आजकल

शिमला, राज्य सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे बन्दियों को उनके अच्छे आचरण एवं व्यवहार पर विशेष मुआफी की घोषणा की है, जिसके तहत विशेष मुआफी 7 दिन से लेकर 45 दिन तक दी गई है।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा दी गई मुआफी से राज्य के विभिन्न कारागारों के 345 बन्दी लाभान्वित होंगे, जिनमें से 2 बन्दी सजा पूरी होने पर 26 जनवरी, 2022 को तत्काल रिहा हो जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles