Thursday, February 26, 2026

मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को शुभकामनाएं दी

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका विस्तृत अनुभव और ²ष्टिकोण हिमाचल प्रदेश को लाभान्वित करेगा और न्याय की भावना को और ऊंचाई प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति संधावालिया की न्यायिक सूझ बूझ राज्य में न्याय के सिद्घांतों को कायम रखने में अहम योगदान देगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles