Thursday, February 26, 2026

शिक्षा में गुणामक सुधार के लिए सरकार उठा रही कई कदम : सुक्खू

6 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणामक सुधार लाने के लिए अनेक अहम कदम उठा रही है। चरणबद्घ तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हर एक स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक कम से कम 1,000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी, फतेहपुर, पालमपुर और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही एेसे 6 स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने 10 स्थानों पर स्थापित किए जाने वाले इन स्कूलों के लिए वास्तुशिल्प योजनाओं  को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं जैसे हाईटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल से सुसज्जित किया जाएगा। ये सरकारी स्कूल शिक्षण संस्थानों के मानकों में उल्लेखनीय सुधार लाएंगे और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में जीवन की चुनौतियों को प्रभावी ढंग से सामना करने का आत्मविश्वास पैदा करेंगे।
इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा में गुणामक सुधार के लिए 100 उच्च विद्यालय, 200 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 48 कॉलेज और दो  संस्कृत कॉलेजों को उत्ष्टता केंद्र के रूप में अधिसूचित किया है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों पर भी बल दिया। राज्य सरकार ने खेल  प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए डाइट मनी में वृद्घि की है। जोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिताआें के लिए डाइट मनी की राशि 120 से बढ़ाकर 400 रुपए कर दी गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताआें के लिए इसे 250 से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार, राज्य के आठ खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों के लिए डाइट मनी 240 से बढ़ाकर 400 रुपए कर दी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles