शिक्षा मंत्री नेभरमौर के कुगती में 1 करोड़ 47 लाख की धनराशि से नवनिर्मित राजकीय उच्च पाठशाला भवन का लोकार्पण किया
हिमाचल आजकल
शिमला : जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुगती में 1 करोड़ 47 लाख की धनराशि से नवनिर्मित राजकीय उच्च पाठशाला भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया व स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की तथा विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹10 हजार देने की घोषणा की।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दूरगामी नीतियों, प्रभावी कार्यक्रमों व महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।


| All Rights Reserved | Website By :