Monday, January 12, 2026

मुख्यमंत्री के 4 जनवरी को कोटखाई के दौरे को लेकर रोहित ठाकुर ने की बैठक

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 जनवरी को कोटखाई क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई की बैठक बागड़ा में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिरकत की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया और नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रूपरेखा बारें विस्तृत चर्चा हुई और संगठन के कार्यकर्ताआें को जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर -कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, सभी जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, अग्रणी संगठन के सभी अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारीगण व कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने भाग लिलया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles