Saturday, February 28, 2026

हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारणी का गठन जल्द होगा

पदाधिकारियों की सूची रजनी पाटिल से करूंगी चर्चा: प्रतिभा सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारणी के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री के अलावा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। इन नेताओं ने रजनी पाटिल को प्रदेश्या कांग्रेस के कार्यकारिणी के गठन को लेकर अवगत करवाया।
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यश प्रतिभा सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत मे कहा कि हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारणी को लेकर सूची आलाकमान को भेज दी गई है और अब हिमाचल की नई प्रभारी रजनी पाटिल को बनाया गया है और जल्द उनसे मिलने वे दिल्ली जाएंगी। कांग्रेस संगठन की कार्यकारिणी को लेकर रजनी पाटिल से चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल की प्रभारी रही है और वे यहां की परिस्थितियों से भली भांति परिचित है । हिमाचल में पंचायतीराज के चुनाव भी इसी साल होने वाले है एेसे में जल्द ही कार्यकारणी का गठन किया जाएगा ताकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार में कई निगमों व बोर्डों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के कई पद खाली और संगठन के लोगों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय जिन लोगों ने पार्टी के लिए रात दिन काम किया है उन्हें सरकार में जगह मिलनी चाहिए और इसको लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से भी बात की है और एेसे लोगों को नजरअंदाज न करें जिन्होंने संगठन के लिए काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटु बजट को झूठे आंकड़े आकंड़े पेश कर रहे है। उनका कहना है कि रवनीत बिटु बीते दिनों शिमला आए थे लेकिन उन्होंने हिमाचल को मदद देने और रेलवे को लेकर जो आंकड़े पेश किए वो सही नही थे। उन्हें जानकारी नही थी। जिसका जवाब लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जवाब दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles