हिमाचल आजकल
शिमला। सडक़ें पहाड़ों को जोडऩे का जहां एक मात्र सांधन हैं वहीं सडक़ें बागवानी और पर्यटन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत कोट कायना में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सडक़ों को प्राथमिकता देकर गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष ठियोग-हाटकोटी सडक़ का कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। बुशैहर क्षेत्र को जोडऩे वाली अति महत्वपूर्ण संतोषी नगर से कायना सडक़ को पक्का करने के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं जिसे जल्द ही पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सडक़ों के निर्माण के लिए बीते चार वर्षों से लंबित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति प्रदान करने और सडक़ों के कछुआ चाल से चले हुए कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल नावर कोटखाई में हर क्षेत्र का एक समान विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र और बागवानों की समस्याआें को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ सेमीफाइनल में जनता ने कांग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने कोट-कायना पंचायत की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए अभार प्रकट किया है। जन आभार कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कोट कायना के प्रधान रूपिंदर धाल्टा, उप प्रधान यशवंत जस्टा, पूर्व प्रधान प्यारे लाल, एडवोकेट लोकिन्दर शर्मा, रामलाल केस्टा, राजेश, बीडीसी सदस्य रंजु शर्मा, मुनीश शर्मा, झडग़ पंचायत के प्रधान अशोक सारटा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चंद्रर रांगटा, उप प्रधान प्रकाश, सारी पंचायत की प्रधान अनु रांगटा, उप प्रधान फैमोदीन, जय पीढ़ी माता पंचायत के उप प्रधान विनोद मोख्टा, नकराड़ी पंचायत के उप प्रधान मोनू रांगटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकपाल छाजटा, कैलाश मांटा, हरीश शर्मा, गोपाल उमटा, राम लाल केस्टा भी मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :