हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के कार्यो में तेजी आई हैं। सोमवार को जुुब्बल की अंटी पंचायत में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वितीय वर्ष 2016-17 में जिला शिमला के लिए ब्रिक्स के माध्यम से 39 करोड़ रूपए की एकमात्र स्वीकृत अति महत्वाकांक्षी पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर आवंटित कर दिया गया हैं। इस योजना के बनने से जुब्बल नावर कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगें और इस योजना का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार कंग्रेस कार्यकाल के समय की अन्टी पंचायत के लिए स्वीकृत 6 करोड़ रूपए की सिंचाई योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। वर्ष 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 131 पेयजल व सिंचाईयोजनाओं के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत करवाई गई हैं जिसके कार्य को गति प्रदान की जा रहीं हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि अंटी पंचायत के तहत गांव के सभी सडक़ संपर्क मार्गो को चरणबद्वा तरीके से पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत 6 करोड़ रूपए की लागत से बन रही सन्सोग सडक़ संपर्क मार्ग जिसका कार्य धीमी गति से चल रहा हैं उसमें तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ से स्वीकृत हाटकोटी-सनैल सडक़ का कार्य भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से केएफडब्ल्यू योजना के तहत हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण के लिए गत्त चार वर्षों से लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति प्रदान करने और सडक़ों के कछुआ चाल से चले हुए कार्य को गति प्रदान की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत अंटी के प्रधान राविन्द्र रावत,उप प्रधान वरिन्दर, बीडीसी सदस्य प्रेमलता गांगटा, ग्राम पंचायत कुडड़ू के उप प्रधान कामेश्वर, अंटी पंचायत के पूर्व उप प्रधान वरिन्दर, शिशु, ग्राम पंचायत मांदल के प्रधान बलबीर शर्मा, पूर्व प्रधान धर्मदास, हीरानन्द, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई प्यारे राम शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य इंदर सिंह, कांता देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसंग नेगी, बाबू राम, सोहन सिंह,नेगटा, सुरिंदर शर्मा, अमर रावत मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :