Sunday, April 12, 2026

जयराम ठाकुर ने हमेशा जन भावनाओं का खयाल रखा: रश्मिधर सूद

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में आयोजित  की  गई। बैठक का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया ने किया। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और  आगे  की रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर रश्मिधर सूद ने कहा कि हिमाचल में बिजली के बिलों में कटौती की गई है इसके लिए महिला मोर्चा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता है। प्रदेश में अब बिजली के पहले 60 यूनिट जीरो  कॉस्ट पर मिलेंगे और 125 यूनिट जिनके लिए जनता को 1$90 रुपए देने पड़ते थे अब उनको केवल एक रूपए  देना पड़ेगा। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमेशा जन भावनाआें का खयाल रखा है और हिमाचल राजत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने जनता की कई लंबित मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा की आने वाले हिमाचल के बजट में भी महिलाआें का विशेष खयाल रखा जाएगा इस बजट में भी कुछ अच्छा और नया होगा। उन्होंने कहा की प्रदेश में एक बूथ 20 बहनें है इनको काम में  कैसे लगाया जाए इसकी नीति भी तय कर ली गई है।  आने वाले चुनावों में महिला मोर्चा किस प्रकार से काम करेगा उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

रश्मिधर सूद ने कहा ने बताया की सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहले दिन प्रदेश में  1425 महिलाओं ने भाग लिया। इस बैठक में सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles