Thursday, February 26, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्य पूरी गति के साथ चल रहे: शिक्षा मंत्री

रोहित ठाकुर ने जुब्बल में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर स्थित जलशक्ति विभाग के जुब्बल मण्डल के अंतर्गत 38 लाख रूपये से निर्मित होने वाले “निरिक्षण कुटीर ” का भूमि पूजन किया। गौर तलब है कि यह निर्माण कार्य निर्माणाधीन पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का एक अंग है जिसके माध्यम से क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। उसके बाद शिक्षा मंत्री ने राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय खड़ा पत्थर के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस विद्यालय के निर्माण में 25 लाख रुपये का व्यय किया गया है। इसी के साथ ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर का निर्माण भी किया जाना है, जिसके लिए 80 लाख रूपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है । शिक्षा मंत्री ने निर्माण से जुड़े अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिये। तत्पश्चात शिक्षा मंत्री मंढोल पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 6 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाली”मंढोल नगरकोटी शेलापानी जोहटा ” संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। मंढोल में आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मंढोल गाँव उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और बड़ा गाँव है और यहाँ के निवासियों का सहयोग सदैव ही उनके साथ रहा है।

विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय जनता के सहयोग से जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्य पूरी गति के साथ चल रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क निर्माण सबसे महत्वपूर्ण कार्य है जिससे कि बागवान समय पर अपनी फसल को बाजार तक पहुंचा सके। इसी के दृष्टिगत वर्तमान सरकार ने सड़क निर्माण में प्रशंसनीय कार्य किया है और सरकार के आधे से भी कम कार्यकाल में 115 सड़कों की पासिंग की है और यह यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। रोहित ठाकुर ने यह भी बताया कि हमारा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भी परिपूर्ण है और आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी सड़कों का निर्माण एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।

शिक्षा मंत्री ने किया प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।इस दिशा में पूर्णरूपेण कार्यरत है। इसके पश्चात् रोहित ठाकुर ने 14 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के लिए चयनित भूमि का निरिक्षण किया । यह संस्थान एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिससे कि आने वाले समय में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि निर्माण से जुडी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ हो जायेगा

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles