हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पराली के मड़ाण गांव से संबंध रखने वाले व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कौशल सिंह मैहता, ग्राम पंचायत बढ़ाल के बौली गांव से रविंदर सिंह, ग्राम पंचायत झगटान के कालीमाटी झड़ाशली गाँव से प्रेम सिंह लालटा, हरिसन (बिट्टू) पवार, सतीश कुमार, राहुल पवार, राजकुमार, कोटखाई की ग्राम पंचायत कलबोग के पुजारली गाँव से बलदेव राज व
जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त दुनी चंद नंदा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत क़िया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा । इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :