हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज वीरो की भूमि, हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की जन्म स्थली जिला सिरमौर के नाहन में 78वें जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह मैं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सोलंकी , पूर्व विधायक अजय बहादुर , पांवटा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक करनेश जंग , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार , पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी , उपायुक्त सिरमौर सुमित खीमटा , पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी , उपमंडल अधिकारी राजीव कुमार सांख्यन , कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के सभी जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।




| All Rights Reserved | Website By :