विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार : सुक्खू
हिाचमल आजकल
शिमला । प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दायर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस मामले में उन्होंने आरोप पत्र दायर किया है वह समझ से परे है। नेशनल हेराल्ड कांग्रेस के स्वामित्व का समाचार पत्र है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लेनदेन या भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। ईडी भाजपा सरकार की कठपुतली बन कर रह गई है जब चाहे किसी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करवा लो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी बोलने की हिम्मत रखते है और यही कारण है कि केंद्र सरकार उनकी इस आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद तक को त्याग कर पार्टी की सेवा करने को ज्यादा महत्व दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी देश की प्रतिष्ठित नेता है और उनका अपमान सहन नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का आजादी के बाद शुरू किया गया अपना अखबार है। इसमें जो भी परिवर्तन कांग्रेस करना चाहे कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्यवाही करती है। जो भी नेता भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी का प्रयोग किया जाता है। उनका कहना है कि जो भाजपा से समझौता कर लेता है वह वाशिंग मशीन में साफ होकर निकल जाता है। उन्होंने कहा कि ने नेशनल हेराल्ड अखबार आगे भी विज्ञापन देते रहेंगे।
केंद्र में तानाशाह सरकार चल रही : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी हथकंडों से घबराने वाली नहीं। आज जिस प्रकार से भाजपा ईडी व इनकॉम टैक्स जैसे अहम संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने व दबाने का प्रयास कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा भाजपा देश मे लोगों का ध्यान बांटने के लिए कांग्रेस के नेताआें पर झूठे आरोप लगा कर इसका राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, अब देश भाजपा की असलियत को जान चुका है ।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पूरी तरह राजनीति से प्रेरित व बदले की भावना से दायर की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ गांधी परिवार के साथ खड़ी है और सदैव खड़ी रहेगी।

भाजपा अपने गुनाह को छुपाने का असफल प्रयास कर रही : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने ईडी की की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज 11 साल बाद ईडी ने उनके नेताआें के खिलाफ जो आरोप पत्र दायर किया है,उसमें कोई भी दम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताआें पर झूठे आरोप लगा कर भाजपा अपने गुनाह छुपाने का असफल प्रयास कर रही है। राफेल व इलेक्टोरल बांडब गुनाह से भाजपा नहीं बच सकती। ईडी को इसकी भी जांच तुरंत करनी चाहिए।
प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्घ सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,,मोहनलाल ब्राक्टा,संजय अवस्थी,बाबा हरदीप सिंह के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, आेएसडी रितेश कपरेट,महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता,सेवादल के चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताआें शामिल ुहए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।


| All Rights Reserved | Website By :