Thursday, February 26, 2026

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को 30 अपै्रल तक ठेकेदारों के बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को 30 अपै्रल से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकेयर योजना के तहत आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के लंबित बिलों के भी शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को सहारा योजना के लाभार्थियों की किस्तें जारी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय समय पर उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है। प्रधान सचिव वित्त दिवेश कुमार, विशेष सचिव वित्त सौरभ जस्सल भी बैठक में उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles