Friday, February 27, 2026

कुंदन कलांटा व चंदन मलोक्टा ने की कांग्रेस में वापसी

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की बरथाटा पंचायत के सोजला गांव से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कुंदन कलांटा, बढ़ाल पंचायत के सड़ाहना गांव से संबंध रखने वाले व एसएसबी से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर चंदन मलोक्टा ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुंदन कलांटा व चंदन मलोक्टा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी पर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कुन्दन क्लान्टा व चन्दन मलोक्टा को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा । इस दौरान बढ़ाल पंचायत से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरवीर प्रेमी, सुधीर मलोक्टा,नरेश मलोक्टा, राजेश मलोक्टा, हरीश, अरुण, राजेश कुमार, बरथाटा पंचायत से प्रदीप कलांटा, प्रकाश, दिनेश कुमार, नीटू, कुंभ दास व विकास सागर भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles