हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर-कोटखाई की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कोटखाई में आयोजित की गई। बैठक में संविधान और अधिकार विषय पर विचार रखें गए। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय और वंचितों और शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम कांग्रेस की देन हैं। मुन्नीलाल ने कहा कि संविधान के सिद्घांत ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हैं। बैठक में हरिदत्त, सुखचौन पांजटा, किरपा राम, कांता दंधरोल्टा, श्यामा नंद काल्टा, राजेश कुमार, उधम लाल रिलटा, कौशल मुंगटा, राहुल शान्टा, दीपेंदर नराथटा व अभय सरमैईक ने भी संविधान और अधिकार विषय पर विचार रखें। बैठक में हाल ही में भाजपा छोडक़र कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मोतीलाल व प्रदीप पांजटा को टोपी व शाल पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर -कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ, पंचायती राज संस्थाओं से जिला परिषद सदस्य, प्रधान, बीडीसी सदस्य व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर प्रेरणा व सघर्ष के प्रतीक : मुन्नीला नरसेठ
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :