हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में मौसम ने बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग विभाग ने वीरवार को पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। वीरवार सुबह से ही सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गय था। पहाड़ों की रानी शिमला में इस सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। वहीं प्रदेश के निचले हिस्सों में बारिश जमकर बारिश हो रही है। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति व किन्नौर के अलावा कुल्लू , शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी ने सफेद चादर ओढ़ दी है। उधर, रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, मनाली सहित लाहौल घाटी में तीन फीट तक हिमपात होने की सूचना है। वहीं ताजा बर्फबारी से ऊपरी शिमला के मुख्य मार्ग बंद हो गए है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी से सडक़ें बद हो गई है। भारी हिमपात होने से सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है।


| All Rights Reserved | Website By :