हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत कुड़डू की जंदरा-नडाल सारी सड़क, ग्राम पंचायत कठासू के अंतर्गत कोहली-धापली सड़क व कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत महासू की चन्दर नगर- शवाला सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर पंचायत वासियो ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। लाभार्थियों ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से जंदरा-नडाल सारी सड़क, कोहली- धापली सड़क व चन्दर नगर शवाला सड़क की सफ़ल पासिंग सम्भव हो पाई हैं।

गौरतलब हैं कि उप चुनाव के बाद जुब्बल-नावर-कोटखाई में अब तक रिकॉर्ड 119 सड़कें तथा कांग्रेस सरकार के गठन के बाद 99 सड़को की सफल पासिंग हो गई हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार चार वर्ष के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में मात्र 5 सड़को की ही पासिंग करवा पाई इसके साथ ही क्षेत्र में सड़कों की दुर्गति बनी रही। सड़क की पासिंग के दौरान एसडीएम कोटखाई, लोक निर्माण मंडल जुब्बल व कोटखाई के अधिकारीगण, पंचायत के प्रतिनिधिगण व ग्रामवासी उपस्थित रहें।


| All Rights Reserved | Website By :