Sunday, March 1, 2026

शिक्षा मंत्री 30 अप्रैल से 2 मई तक जुब्बल कोटखाई के प्रवास पर रहेंगे

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 30 अप्रैल से 2 मई तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दमयाणा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगैन (देहा ब्लक) का शिलान्यास करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 1 मई को सुबह 10 बजे शावला में गांव शावला के लिए संपर्क सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11 बजे महासू में आयोजित जिला स्तरीय महासू मेला में भाग लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 2 मई को सुबह 11 बजे आईटीआई जुब्बल में 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री दोपहर 2. 15 बजे जुब्बल के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles