हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में दो दिनों से भारी बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। प्रदेश में कई मुख्य मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गए है। इन मार्गो पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
शुक्रवार रात को ही शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रें में भारी बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से राजधानी शिमला के मुख्य मार्ग बंद हो गए है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। रेाजधानी में शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। कर्मचारियों को पैदाल ही अपने कार्यालय पहुंचना पड़ा। उधर,पर्यटन स्थल मनाली, रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग व जलोड़ी दर्रा भारी हिमपात हुआ है।


| All Rights Reserved | Website By :