Sunday, January 11, 2026

फतेहपुर  के मंझार  में बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल, शिक्षा मंत्री  ने किया भूमि पूजन

हिमाचल आजकल
शिमला।  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ने आज कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंझार में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व  फतेहपुर के विधायक  भवानी सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।

इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि, पदाधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles