नादौन के खरेड़ी में 65.61 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में खेल केंद्रित मॉडल विकसित कर प्रदेश सरकार हिमाचल को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व के साथ प्रदेेश में खेल के क्षेत्र में ऐसा इको सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसमें खिलाडिय़ों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।
प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार प्रदान किया जा रहा है। जिला हमीरपुर में नादौन के खरेड़ी में 65.61 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर मेें आठ लेन के स्वीमिंग पूलए शूटिंग रेंजए कुश्तीए मुक्केबाजी, कबड्डीए टेबल टेनिसए टेनिस और बैडमिंटन के लिए खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से राज्य व राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को उस अवधि के दौरान विशेष अवकाश उपस्थिति के रूप में दर्ज किया जाएगा। इससे अब खिलाडिय़ों के आन्तरिक मूल्याकंन व शैक्षणिक रिकॉर्ड पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्कूलों को ऐसे विद्यार्थियों को अनुपस्थित अंकित करने के बजाय विशेष अवकाश उपस्थित करने के रूप में अंकित करने के आदेश दिए गए हैंए जो स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिताओं के लिए अपनाए गए प्रावधानों के समान है।
इस वित्त वर्ष में बिलासपुर के लुहणू में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला खेल छात्रावास निर्मित किया जाएगा। शिमला जिला के कुटासनी में राजीव गांधी बहुउद्देशीय स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना का निर्माण और सोलन में इंडोर स्टेडियम के साथ.साथ रिकांगपिओए हरोली और जयसिंहपुर में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए हमीरपुर और सुजानपुर में सिंथेटिक टै्रक और फील्ड सुविधा का निर्माण किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में विकसित की जा रही है बेहतरीन खेल अधोसंरचना
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :