हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल जी से शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन को और अधिक मज़बूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि यह बैठक में संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ स्तर तक मजबूती, आने वाले कार्यक्रमों तथा भविष्य की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो आने वाले समय में संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।


| All Rights Reserved | Website By :