रोहित ठाकुर ने देवता से लिया आशीर्वाद, लोगों के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज को कोटखाई के अड़ेवग में डोम देवता खांटा के देव शांत यज्ञ में शिरकत कर देवता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। यह ऐतिहासिक आयोजन लगभग 56 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। शांत में इस क्षेत्र के चार प्रमुख देवता सहभागिता निभा रहे हैं जिनमें कोटेश्वर महादेव मिहणी, डोम देवता खांटा बश्नोग, नाग देवता भमराड़ा, काली मात टिकरी हिमरी और खूंद थनाल गांव थाना शामिल हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि के नाम से जाना जाता है और यहाँ कि देव संस्कृति का अपना एक अलग और विशेष रंग है जो सारी दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलता। हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले और त्योहारों में हमारी इस जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठान हमारी देव संस्कृति का प्रतीक है और यह जरूरी है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरों को संजो कर रखें जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढऩा हैं, वहीं यह भी जरुरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से भी जुड़े रहे।



| All Rights Reserved | Website By :