Saturday, August 1, 2026

शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका बरथाटा स्कूल, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरथाटा ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जिससे स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में शिवांश ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रज्व्वल स्टेटा ने 84.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नितिन ने 76.4 प्रतिशत और पूजा ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान साझा किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मिलट राम ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय देते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles