हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा स्कूल स्थापित करने का प्रयत्न कर रही है जिससे दूरदराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा इनमें स्मार्ट कक्षाएंए खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल और अन्य आधुनिक सुविधाओं सहित अत्याधुनिक आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह पहल हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए किए जा रहे शिक्षा सुधारों का एक अहम हिस्सा है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कार्यभार संभालने के पश्चात शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से अनेक पहल शुरू की है। शिक्षा विभाग का पुनर्गठन करते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होए इसके लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के पद भर रही है। इसके अतिरिक्तए प्रदेश के 156 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया जा रहा है और इन संस्थानों में कलाए विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार के लगतार प्रयासों के चलते हिमाचल ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 रिपोर्ट में गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा प्रदान करने में देशभर में छठा स्थान प्राप्त किया है। हिमाचल की रैंकिंग 13वें स्थान से छटे स्थान तक पहुंच गई है तथा सभी राज्यों की श्रेणी में अपना तीसरा स्थान सुरक्षित रखा है।
राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना में तेजी लाएं शिक्षा विभाग : मुख्यमंत्री
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :