हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत नंदपुर निवासी एवं भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत्त एमटीएस माधो राम शर्मा, ग्राम पंचायत पुजारली-3 निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सीएचटी सुंदरलाल शर्मा एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से सेवानिवृत्त हुकम चंद सुनटा और ग्राम पंचायत धराड़ा निवासी पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त श्यामलाल झरेट ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली, विकासपरक सोच तथा जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और संगठन में सभी को उनकी भूमिका और योगदान के अनुरूप उचित स्थान मिलेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लकिंदर रपटा व संजय झोबटा भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :