हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी नेताआें, पदाधिकारियों से नगर निगम चुनावों में पूरी निष्ठा, एकजुटता व पूरे तालमेल के साथ चुनाव मैदान में डटने को कहा है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों की तरह शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी को अपनी जीत हासिल करनी है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताआें व पदाधिकारियों से नगर निगम चुनावों को लेकर एक बैठक आयोजित की। संजय दत्त ने कहा कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है,इसलिए इन चुनावों में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताआे के मनोबल को बढाने में अहम साबित होगी।उन्होने कहा कि देश नगर निगम चुनावों को लेकर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पहले ही पार्टी नेताआें के साथ चर्चा की है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
बैठक में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस उपाधयक्ष रामलाल ठाकुर,जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा के अतिरिक्त पार्टी के पदाधिकारी,पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, इंद्र जीत सिंह,अरुण शर्मा,संजीव कुठयाला, यशपाल तनाईक,पवन चौहान, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,हरीश जनार्था,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपती ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह भी अन्यों के अतिरिक्त बैठक में मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :