Friday, November 27, 2026

बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सोमवार को कांगड़ा के धर्मशाला पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं दने गर्मजोशी से स्वागत किया। हिमाचल प विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के एरियर मामले पर मिली ऐतिहासिक जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्ण अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक चौक पर बैनर लेकर एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और संगीत के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने केसीसी बैंक चौक से उपायुक्त कार्यालय चौक तक विजय रैली निकाली। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, आतिशबाजी की और हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला के लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीबीएमबी से संबंधित एरियर का मामला पिछले 15 वर्षों से लंबित था। यदि इस मामले को किशाऊ बांध समझौते से नहीं जोड़ा जाता, तो यह अगले 20 वर्षों तक भी यह मामला लंबित रह सकता था। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध समझौते को लेकर हरियाणा सरकार के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट शर्त रखी थी। इस शर्त के अनुसार स्पष्ट किया गया था कि जब तक हिमाचल के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, आवश्यक सहमति प्राप्त नहीं होती और संबंधित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए जाते, तब तक किशाऊ बांध समझौते को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस ठोस निर्णय से प्रदेश के वैध अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक दिशा मिली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 75 लाख लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश के संसाधनों में उसके जायज हकों को सुरक्षित करने के लिए मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आने वाले समय में प्रदेश के खजाने में लगभग 3,000 करोड़ रुपये आने की संभावना है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles