हिमाचल आजकल
धर्मशाला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर शांता कुमार ने शिक्षा मंत्री को अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ भेंट की। रोहित ठाकुर ने पुस्तक भेंट करने व अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शांता कुमार का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव, विचारों की स्पष्टता तथा हिमाचल प्रदेश और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका मार्गदर्शन और अनुभव प्रदेश के लिए मूल्यवान धरोहर हैं। इस दौरान प्रदेश के विकास, सार्वजनिक जीवन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।
रोहित ठाकुर ने शांता कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


| All Rights Reserved | Website By :