हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंदर मैहता, जिला परिषद कलबोग वार्ड की सदस्या रेखा चौहान, जिला परिषद बढ़ाल वार्ड की सदस्या मीनाक्षी मांजटा, जिला परिषद सरस्वती नगर वार्ड की सदस्या नेहा मैहता, पंचायत समिति जुब्बल की अध्यक्षा कमलेश झगटा, पंचायत समिति कोटखाई की अध्यक्षा विजया राजटा, पंचायत समिति रोहड़ू की अध्यक्षा ज्ञानपति रमसेठ, पंचायत समिति कोटखाई के उपाध्यक्ष सुनील राजटा और पंचायत समिति जुब्बल के उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली ने वर्ष 2023 व 2025 की आपदाओं में क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-705 (ठियोग–हाटकोटी) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-707 (हाटकोटी–पौंटा) के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव के लिए ₹74.99 करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत करवाने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए कुल 138.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से अकेले जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र के दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 74.99 करोड़, यानी कुल स्वीकृत राशि का लगभग 54.07 प्रतिशत राशि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से प्राप्त होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णोद्धार एवं रखरखाव के लिए अधिकतम 2 करोड़ तक की राशि ही स्वीकृत होती थी। ऐसे में दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 74.99 करोड़ की बड़ी धनराशि स्वीकृत होना शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गत चार वर्षों में जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 210 सड़कों की पासिंग करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


| All Rights Reserved | Website By :