हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज नवार क्षेत्र के दरोटी गाँव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहाँ पर उन्होंने नगरकोटी माता दरोटेश्वरी के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में नावर क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और पुजित देवता नारायण को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने दोनों दैवीय शक्तियों की पूजा अर्चना की और शीश नवाकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली, सम्पन्नता और शांति की कामना की। इस शुभ आयोजन पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों और आयोजन करता समिति के सदस्यों को बधाइ दी।
नगर कोटि माता का इतिहास
दरोटी स्थित माता नगरकोटी का इतिहास सदियों पुराना है और स्थानीय निवासियों की मान्यता के अनुसार देवी का मूल स्थान नगरकोट कांगड़ा है जहाँ से सैंकड़ो वर्षों पूर्व देवी का प्रदुर्भाव दरोटी गाँव में हुआ है। इससे पूर्व इस मंदिर में 1962 में शांत यज्ञ का आयोजन किया गया था। उसके बाद इस वर्ष 20-21 नवम्बर 2026 को देवी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई हैं।
बलि प्रथा का का पूर्ण निषेध
इस कार्यक्रम की प्रमुख बात यह रही कि बरसों पुरानी चली आ रही पशु बलि प्रथा का पूरी तरह से निषेध किया गया और वैदिक मंत्रो और पूर्ण सात्विक विधि से यह पूरा आयोजन संपन्न किया गया।
राजा वीरभद्र सिंह के साथ नावर क्षेत्र का आत्मीय सम्बन्ध
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का नावर क्षेत्र के साथ एक गहरा आत्मिक सम्बन्ध था और राजनैतिक रूप से भी एक विधायक के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सदैव इस क्षेत्र से वही मान सम्मान और आशीर्वाद मिला है जो उनके पिता को मिलता था और इसके लिए वह नावर क्षेत्र के लोगों के आभारी है। आज इस कार्यक्रम में आकर वे अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।


| All Rights Reserved | Website By :