Sunday, April 12, 2026

युकां पर लाठीचार्ज करवा कर जनता की आवाज़ नहीं दबा सकती भाजपा :कपिल ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार के इशारें पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अति दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने मीडिया में ज़ारी एक ब्यान में कहीं। कपिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाठीचार्ज जैसी दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज़ को दबाना चाहती हैं। जयराम सरकार के इशारें पर पहले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया और इसके बाद युवा कांग्रेस पर भी लाठियां बरसाई गई। कपिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की फ़ौज बढ़ती जा रही, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं हैं, करूणामूलक नौकरियों पर सरकार निर्णय नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा हैं कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से ख़फ़ा हैं और सबसे अधिक आंदोलन जयराम ठाकुर की सरकार में देखने को मिल रहें हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता, बागवान, किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग परेशान हो गए हैं। भाजपा डबल इंजन के नाम पर जनता को गुमराह करती हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश पर कर्जे के बोझ को कम करने में विफल रही हैं। देश को विश्वगुरु बनाने की बात करने वाली भाजपा विनिवेश पॉलिसी (Disinvestment Policy) के जरिए रेलवे, एयरपोर्ट, एयर इंडिया जैसी मुख्य सम्पतियों को बेच रही हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा को 4-0 से मिली करारी हार के बाद जनता नगर निगम शिमला के चुनाव में भी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles