हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताआें को हताष होने की जरूरत नही है। सब को मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। उन्होनें कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों को भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्य शैली, बढ़ती बेरोजगारी, वेकाबू होती मंहगाई जैसे ज्वलंत मुददों को लेकर लोगों के बीच जाकर उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद केन्द्र की एन$डी$ए$ सरकार ने जनता को रसोई गैस, पेट्रोल व ड़ीजन के दामों में की गई बृद्वि का तोहफा दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित की हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने की। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस ष्णा अल्लावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, भारतीय युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्य, भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिय़ा के प्रभारी मनु जैन ने विशेष तौर पर शिरक्त की।

इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदुपती ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश मीडिय़ा विभाग, लीगल सैल व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी जिला प्रभारियों से जिलों व ब्लॉक स्तर पर अभी तक किए कार्यों की विस्तृत रिर्पोट ली गई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरू के बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने बढ़ चढ$ कर रूचि दिखाई। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली ने कहा कि हिमाचल में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे है इस से पहले मई में शिमला नगर निगम के चुनाव होने जा रहे। उन्होनें सभी युवा साथियों से आग्रह किया कि आप अभी से इन चुनावों में ड़ट जांए।


| All Rights Reserved | Website By :