हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अब हिमाचल पर फोकस करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान हिमाचल कांग्रेस में मेजर सर्जरी करने की तैयारी में है। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक ली है। प्रदेश विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने है। चार राज्यों में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान हरकत में
आ गया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस में अगले कुछ दिनों में व्यापक फेरबदल देखने को मिलेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द से जल्द बदलाव करने के पक्ष में नजर आ रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस बात से इन नेताओं ने अवगत करवा दिया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि कांग्रेस आलाकमान भी प्रदेश कांग्रेस संगठन के फेरबदल करने के मूड़ में है। कांग्रेस आलाकमान किसी वरिष्ठ विधायक को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मन बना चुका है। इस पर मंथन जारी है। इसको लेकर ही सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव और नगर निगम शिमला के चुनाव पर भी चर्चा की गई है। अधिकतर नेताओं का मानना था कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी करीब सात महीने के समय है। ऐसे में जल्द संगठन में फेरबदल किया जाना चाहिए। ताकि विधानसभा की तैयारियां श्ुारू की जा सकें।
अध्यक्ष पद के लिए सुक्खू, रामलाल व हर्षवर्धन के नाम की चर्चा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस के पूर्व
अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा वरिष्ठ नेता
रामलाल ठाकुर व हर्षवर्धन चौहान का नाम सामने आ रहा है। जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए बनने वाली कमेटियां में एडज़स्ट किया जाएगा। इस पर भी मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर भी मथापच्ची की जा रही है। लिहाजा आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस सभी नेताओं को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू कर दी है।


| All Rights Reserved | Website By :