Monday, April 13, 2026

विक्रमादित्य सिंह अलगाववादी ताकतों के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस के  विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को  अलगाववादी ताकतों के विरोध में देश की एकता और अंखडता के लिए विधानसभा परिसर से रिज मैदान तक एक तिरंगा यात्रा निकाली। एक हजार मीटर लम्बे इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के अनेक  नेताओं,, पार्टी पदाधिकारियों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई व अन्य सेंकडो कार्यकर्ताओ  ने भाग लिया।

इस दौरान पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने एक खालिस्तानी  समर्थक की हिमाचल प्रदेश को दी गई धमकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज को न तो कोई  झुका सकता है और न ही इसका कोई अपमान ही कर सकता है।  इस प्रकार की धमकी कभी सहन नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश मे एेसी विघटनकारी शक्तिआें को कभी सहन नही किया जा सकता। इसके लिए सरकार को तुरन्त ही ठोस  कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और इसकी एकता के लिए कांग्रेस ने अपने नेताआें का बलिदान दिया है और अगर आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वह इसके लिए तैयार खड़े है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विदेश में बैठे एक अलगाववादी ने राष्ट्रीय ध्वज  को लेकर  जो धमकी प्रदेश के मुख्यमंत्री व उन्हे  दी है उस से वह कभी डरने वाले नही।उन्होंने कहा कि देश या प्रदेश के अस्तित्व को जो चुनौती देने का दुस्साहस करने की कोशिश करेगा उसे मुहं तोड़ जबाव दिया एगा।उन्होंने कहा कि देश एक है,राष्ट्र एक है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एक है जिसका अपमान कभी सहन नही होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles