हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस की जीत के लिए बहुत ही अहम है। इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होने है इसलिए पूर्व की भांति आगे भी कांग्रेस को अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना है। इसके लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करते हुए मैदान में उतरना है। वे बुधवार को शिमला नगर निगम चुनावों की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कररहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश मे गया है। इस जीत के बाद देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनमत के तौर पर देखा गया और कुछ समय के लिए बढ़ती महंगाई डीजल,पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के दाम कम भी हुए थे।उन्होंने कहा कि अब पांच राज्यों के चुनावों तक यह दाम स्थिर रहें पर अब उसके बाद यह हर रोज बढ़ रहे है और देश मे महंगाई का दौर फिर से। शुरू हो गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि यह चुनाव सबके लिए एक परीक्षा की घड़ी है और इनमें सभी की सफल होना है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में स्थानीय समस्यों को दूर करने के लिए और उनकी मांगों को प्रमुखता दी जानी चाहिए।

एकजुटता के साथ लड़ेंगे नगर निगम चुनाव- राठौर
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जितने भी जन आंदोलन किए है उन्हें लोगों का भारी जन समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों से पहले चार नगर निगम चुनावों में से दो नगर निगम सोलन व पालमपुर में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।
मजबूती के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- मुकेश अग्रिहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी पार्टी के लिए एक चुनौती होते है और इस चुनौती पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, डा. कर्नल धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर,राजेन्द्र राणा,कुलदीप कुमार,हर्ष महाजन व कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा के अतिरिक्त समिति के सदस्य आदर्श सूद,हरिष्ण हिमराल, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा,यदुपति ठाकुर,जैनब चंदेल,अनुराग शर्मा, छतर सिह, जितेंद्र चौधरी व यशवंत छाजटा भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :