Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने भारतीय नववर्ष विक्रम संवत2079 मनाया

हिमाचल आजकल

शिमला।  एसजेवीएन ने  भारतीय नव वर्ष 2079 के शुभ अवसर पर आगामी वर्ष के लिए प्राथमिकताआें का निर्धारण  प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक  नंद लाल शर्मा ने निदेशक (कार्मिक)  गीता कपूर, निदेशक (सिविल)  एसपी बंसल और निदेशक (वित्त)  एके सिंह की उपस्थिति में कॉरपोरेट मुख्यालय, शिमला में इस समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नंद  लाल शर्मा ने कंपनी की उपलब्धियों को साझा किया और उन्हें नए साझा विजन के अनुरूप पुनर्निमित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा कि विक्रमी संवत 2078, एसजेवीएन के विकास के मामले में एक विशिष्टद वर्ष साबित हुआ है। वर्ष के दौरान एसजेवीएन का पोर्टफोलियो लगभग 9000 मेगावाट से बढक़र लगभग 17000 मेगावाट हो गया है। उन्होंने एसजेवीनाइट्स को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी। जिसके परिणामस्वरूप गत वर्ष में कई विद्युत  उत्पादन रिकर्डों को पार किया गया। नवीनतम उपलब्धि में वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए 887.1 मि.यू और मार्च माह के लिए 357. 4 मि.यू का अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। इस उपलब्धि के साथ, एसजेवीएन ने अपने पावर स्टेशनों से बीते वित्तीय वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 836 मि.यू और  मार्च 2015  में 310 मि.यू के मासिक सर्वश्रेष्ठ् विद्युत उत्पादन को पार किया है। 8700 मि.यू की कुल डिजाइन एनर्जी की तुलना में कंपनी के छह पावर स्टेशनों ने 9208.5 मि.यू का विद्युत उत्पादन किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में, दूसरी, तीसरी और चौघ्थी तिमाही में नए तिमाही विद्युत उत्पादन रिकार्ड तय किए गए हैं और पावर स्टेशनों ने जुलाई और दिसंबर 2021 और जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 में मासिक विद्युत उत्पादन रिकार्ड को भी पार कर दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles