Sunday, April 12, 2026

जभवन में परीक्षा पे चर्चा प्रसारण में स्कूली विद्यार्थी बनें गवाह

राजभवन में परीक्षा पे चर्चा प्रसारण में स्कूली विद्यार्थी बनें गवाह
हिमाचल आजकल
शिमला। परीक्षा पर चर्चा के 5वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। राजभवन शिमला में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के करीब 50 विद्यार्थी लाई स्ट्रीमिंग द्वारा कार्यक्रम के साक्षी बने। परीक्षा पे चर्चा का यह कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया गया था। राजभवन शिमला में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम को देखने की व्यापक व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन पर बच्चों की प्रतिक्रिया ली। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles