हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांगे्रस के प्रभारी अमरप्रीत लाली ,व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने विधानसभा युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारी की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। यह नियुक्तियों तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई में संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेंगी।
इसमें सन्नी सुंटा, कपिल चौहान, ईशान चौहान, चेतन चौहान व नीरज ठाकुर, निक्कू काल्टा, लक्की मोडका और राकेश मेहता को जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा युवा कांग्रेस का अपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पवन शर्मा, विक्रम चौहान, चेतन चौहान, राकेश ठाकुर, रमन शर्मा, आशिष सोहटा, सूरज नेगी, अनुज चौहान,कंवर देवेंद्र, लक्की, अरूण घई, रोहित गुज्जर , रोहित भारद्वाज, साहिल बस्टा व अखिल शर्मा को महासचि बनाया गया। इसके अलावा प्रेम राज सोहटा, रोहित सांजटा, लवली सोहटा, अमित जिंटा, राहुल राणा, शुभंम ठाकुर, मनीष ठाकुर, संदीप जिंटा, विपुल शर्मा, राहुल मिस्टा, राकेश जोधटा, दीपक मटाइक, प्रक्षित चौहान, अमित चौहान, दीक्षंत चौहान, निखिल सुंटा, अखिल बेक्टा, आशु जामरा, गोविंद सावंत, मोहित आजाद, आशुतोष चौहान, चेतन चौहान, सोनू आजाद, रवि खोल्टा व पंकज सरैट को जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :