हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आने वाले विधानसभा चुनावों में ठियोग कुमारसेन सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लोगों की इच्छा और पार्टी के आदेश पर छोड़ दिया है । उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेशों के अनुसार ही वह चुनाव लड़ेंगे। जिला शिमला में कांग्रेस सबसे मजबूत ठियोग में हुई है। राठौर ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले तीन सालों में उन्होंने गुटबाजी को खत्म करने को जो बीड़ा उठाया था उसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आये है जिसका उदाहरण उपचुनावों में देखने को मिला है। राठौर ने शनिवार को पहले नवरात्र के अवसर पर राठौर सपरिवार प्रसिद्घ कामाक्षा देवी के नंगल देवी स्थित मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद, ठियोग विश्राम गृह में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताआें के साथ बैठक की।
उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में ठियोग विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई है। ठियोग क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर ब्रेक लगा गई हे। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा ठियोग के विभिन्न विकासात्मक योजनाआें को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। इस मौके पर ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर नरेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र वर्मा, जिला परिषद् सदस्य राजेश कँवर ,नगर परिषद् अध्यक्ष विवेक थापर उपाध्यक्ष रीना रय पार्षद व शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, ब्लक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, जिला सचिव रोहित वर्मा , सिद्घार्थ सूद ,कमला शर्मा , चिखड़ पंचायत के प्रधान सुनील, ठियोग के प्रधानमंत्री रहे सूरत प्रकाश के पुत्र जय प्रकाश, व पौत्र कीटू खाची, देवरीघाट के प्रधान जयप्रकाश खाची, निखिल सहित पंचायती प्रतिनिधि मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :