Sunday, April 12, 2026

हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में बुना जा रहा तानाबाना

मुकेश अग्निहोत्री व सुक्खू के बीच बनाई जा रही सहमति

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस अगले कुछ दिनों में रंग रूप  में नजर आएगी। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हिमाचल में कांग्रेस  को नया रूप देने के लिए दिल्ली में तानाबाना बूना जा रहा है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान  हिमाचल कांग्रेस के बदलाव की रूपरेख तैयार करने में लगा है। प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के लिए खास फॉर्मुला तैयार किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास  में लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर मुकेश अग्निहोत्री  व सुखविंद्र सिंह सुक्खू में आपसी सहमति बनाने की भी प्रयास किए जा रहे है।

हिमाचल कांग्रेस में जल्द कुछ नया देखने को मिलेगा। हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशाी को लेकर दिल्ली में मथापच्ची चल रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में फिर एक अहम बैठक होने जा रहे  है। इस बैठक में कांग्रेस के दो तीन वरिष्ठ नेताओं की बुलाया गया है। हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले मई महीने में नगर निगम शिमला के चुनाव होने है। ये दोनों  ही चुनाव कांग्रेस के  लिए कई मायनों में अहम माने जा रहे है। बीते दिनों दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल को लेकर अहम चर्चा की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री  व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद रहे। दोनों कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल  को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर  कांग्रेस आलाकमान भी सहमत हो गया है। अगले कुछ दिनों में इस पर अङ्क्षतम फैसला लिया जाना है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर फंसा है पेंच

प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर चर्चा की गई। लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर फिलहाल पेंच फंस गया है। तीन संससदीय क्षेत्रों से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के एक दो नेता कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं है।  जबकि इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए बनाई जाने वाले अहम कमेटियां को लेकर भी दिल्ली में मंथन चल रहा है। इन कमेटियों में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में संतुलन बनाने के प्रयास किए जा रहे है। बहरहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में मैराथन बैठकों का दौर जारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles