पूरे प्रदेश में भाजपा ने मनाया 42 वा स्थापना दिवस
हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के लिए ठियोग मंडल के नारकंडा पहुंचे जहां जिला अध्यक्ष अजय श्याम, चेयरमैन नरेश शर्मा, चेयरमैन रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने होटल हाटू में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के स्थापना दिवस की आप सबको सुभकामनाए, हमारी पार्टी कई बलिदानों से बानी है और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगे बड़ रही है। उन्होंने कहा की हाल ही में चार राज्यों में भाजपा का मिशन रिपीट हुआ है, अब हिमाचल की बारी है। हिमाचल में हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है और कांग्रेस कर सूपड़ा देश और प्रदेश से साफ होने वाला है। उन्होंने कहा की सरकार को बनाने में महिलाओं और गरीबों का बड़ा योगदान है और नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनानी है जिसका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा की हम 365 दिन कार्य करने वाला राजनीतिक दल है, हम केवल चुनाव के समय नहीं पूरे वर्ष सक्रिय रहते है।हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है यह हमारा सौभाग्य है।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने देश का लौ पूरे विश्व में बढ़ाया है।


| All Rights Reserved | Website By :