हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास ही प्राथमिकता रहेगी। पराली-बदरूनी पंचायत के तहत पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता के तहत 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत कुफरबाग उठाऊ पेयजल योजना का कार्य इसी वितीय वर्ष पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वितीय वर्ष 2016 17 में जिला शिमला के लिए ब्रिक्स के माध्यम से 45 करोड़ की एकमात्र स्वीकृत पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर को आवंटित कर दिया गया हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
रोहित ठाकुर ने कहा कि इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगें जिसमें पराली-बदरूनी व देवरी-खनेटी पंचायत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा इसके इलावा भी पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 131 पेयजल व सिंचाई योजनाआें के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि पराली-बदरूनी पंचायत में जहां पर पेयजल संबंधित समस्या हैं उसके लिए विशेष घटक योजना के तहत बजट का प्रावधान किया गया हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देवरी-खनेटी में पीएचसी खोली गई थी जिसके भवन निर्माण के लिए धनराशि भी स्वीकृत की गई थी। ्र
आदर्शनगर-शिमला बस सेवा दोबारा की गई बहाल
रोहित ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी आदर्शनगर-शिमला बस सेवा को स्थानीय जनता की मांग पर दोबारा शुरू कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई में हर क्षेत्र का एक समान और समग्र ²ष्टिकोण के साथ विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इस दौरान ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, प्रधान ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी भूप सिंह चौहान, उप प्रधान नंद लाल ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी नीरज रोंगटा,पूर्व अध्यक्ष रमेश चौहान, कपिल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि राजिंदर वेक्टा, पुष्पा कंवर, बबिता चौहान, पराक्रम सिंह,अमर चंद,कामेश्वर सोफरा, विशाल मेहता, जन प्रभारी राजिंदर मेहता व चंदर मोहन मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :