हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस शुभ दिवस पर मुंबई में पार्टी अस्तित्व में आई थी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जब प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था उस समय जनसंघ के सदस्यों ने कांग्रेस शासन के विरूद्घ प्रदर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल वापस लेने के पश्चात जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी सदस्यता के मामले में भाजपा भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक के प्रारम्भ में गठन के पश्चात पार्टी ने एक लम्बा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि कई बाधाआें और विफलताआें के बावजूद वर्तमान भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी मजबूत हो कर उभरी है तथा लम्बे समय तक भारत की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय नीतियों को संचालित करने वाली वैचारिक संरचना में बदलाव लाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का चयन कर भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनावों में भाजपा पुन: सत्ता में आई और पार्टी ने वर्ष 2014 की 282 सीटों के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए लोकसभा में 303 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है और यह आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी आेर कांग्रेस केवल एक परिवार विशेष की पार्टी है और यह अब अपने अंतिम समय में है। उन्होंने कहा कि शान्ता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। राज्य भाग्यशाली है कि प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इसी मैदान पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए प्रचार करते हुए यह घोषणा की थी कि राज्य में भाजपा के सत्ता आने के पश्चात इस क्षेत्र के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक ‘चलें बूथ की ओर – बढ़ें जीत की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।


| All Rights Reserved | Website By :