हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार कोराजभवन से प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो एम्बूलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय रेडक्रस प्रबन्धन समिति की सदस्य और प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष ड$ा.साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
राज्यपाल एवं प्रदेश रेड क्राूस सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि रेड क्रॉस पीडि़त मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रेड क्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सहायता के लिए प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है।इन दो एम्बूलेंसों में से एक बेसिक लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस मंडी जिला व दूसरी एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस राज्य रेड क्रॉस द्वारा संचालित की जाएगी। यह एम्बूलेंस वाहन, राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश रेड क्रॉस को प्रदान किए गए है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :