हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में इन्द्र सिंह डोगरा की पुस्तक आर्य (श्रेष्ठ) भारत का विमोचन किया। पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भारतीय इतिहास के सही तथ्यों को दिखाने एवं सही दिशा देने का प्रयास किया है।
इस मौके पर राज्यपाल ने लेखके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक में तुर्क, मुगल व अंग्रेजी ताकतों के हाथों भारतीय लोगों के बलिदान की गवाही देता है। उन्होंने कि लेखक ने इतिहास के तथ्यों को भूगोल के साथ जोडक़र बहुत की प्रमाणिक ढंग से इस पुस्तक की रचना की है जो इतिहास एवं भूगोल में सम्बंध को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के भ्रमित इतिहास लेखन के बदले सही एवं प्रमाणिक इतिहास लेखन को लिखने के लिए प्रेरित करता है। इन्द्र सिंह डोगरा मूल रूप से बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। वर्तमान में वह भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रान्त के मार्गदर्शक भी हैं। हिमफैड के अध्यक्ष श्री गणेश दत्त, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यवाहक कुलपति प्रो$ सतप्रकाश बंसल, राज्यपाल के सचिव श्री विवेक भाटिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :