शिमला। एसजेवीएन को कोरोना वारियर्स अवार्ड और पार्टनर्स इन प्रोग्रेस की श्रेणियों में 13वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। एसजेवीएन को ये प्रतिष्ठित अवार्ड कर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, शिक्षा व कौशल विकास, संरचनात्मक विकास और सततशील विकास में असाधारण योगदानों और पहलों के लिए प्रदान किए गए है। इन दो अवार्डों के अलावा, गीता कपूर निदेशक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन को भी व्यक्तिगत क्षमता में सीआईडीसी चेयरमैनस् कमेन्डेशन ट्राफी से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक) द्वारा ड$ पी$ आर$ स्वगरूप, महानिदेशक, सीआईडीसी से नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्राप्त किया गया है। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि यह संगठन के लिए एक गर्व का अवसर है और इन अवार्डों की प्राप्ति एसजेवीएन द्वारा किए गए उत्ष्ट सीएसआर योगदानों का प्रमाण है। एसजेवीएन अपनी भूमिका में अग्रणी रहा है और अपने हितधारकों और समाज के प्रति कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों में मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन सदैव एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप अवगत कराया कि आरंभ में ही, एसजेवीएन ने वैश्विक महामारी (कोविड -19) के खतरे को महसूस कर लिया था और केंद्र और राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता सहित राहत और सहायता के उपायों को तुरंत शुरू कर दिया था।


| All Rights Reserved | Website By :